कानपुर में अरौल थाना क्षेत्र के मकनपुर गाँव में अजहर उर्फ अज्जू और नजर अली उर्फ हुसैनी ने अपनी गर्लफ्रेंड और बीवी से शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन रमजान का हवाला देकर दोनों ने मना कर दिया। इसके बाद दोनों ने 13 साल के एक लड़के को बहलाकर साथ ले गए और उसके साथ कुकर्म करके बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने 22 साल के नजर अली को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना अरौल के मकनपुर गांव में एक नाबालिग लड़के का शव कुएं में मिलने सम्बन्धी प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा तत्काल सक्रियता बरतते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया था, कड़ाई से पूछताछ के बाद एक व्यक्ति के पास से लड़के का मोबाइल बरामद हुआ। जिसके आधार पर जानकारी प्राप्त हुई, शव को… pic.twitter.com/lT2aBGAJfz
— POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) March 7, 2025
लड़के का हाथ-पैर बाँधकर उसके साथ कुकर्म किया गया, फिर रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। साँस चलने लगी तो दोनों ने सरिया से पीटा। इससे खोपड़ी से लेकर हाथ-पैर की हड्डियाँ टूट गईं। फिर पेचकस से शरीर को गोद दिया। मृतक के शरीर पर चोट के 90 निशान मिले हैं। हत्या करने के बाद लाश को 40 फीट गहरे कुँए में फेंक दिया। फिर उसके पिता को 10 लाख रुपए की फिरौती का मैसेज भेज दिया।