उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में धोखा से नाराज प्रेमिका ने अपने प्रेमी का गुप्तांग काट दिया। घायल प्रेमी का इलाज चल रहा है। वहीं, प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के बीच करीब 8 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच प्रेमी किसी और लड़की से निकाह करने जा रहा था। इससे प्रेमिका नाराज हो गई। उसने प्रेमी को मिलने के बहाने बुलाकर घटना को अंजाम दे दिया।
मुज़फ्फरनगर : प्रेमिका ने प्रेमी का काटा गुप्तांग
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) December 22, 2024
➡प्रेमी द्वारा प्यार में धोखा मिलने से काटा गुप्तांग
➡प्रेमिका ने मिलने के बहाने बुलाकर गुप्तांग काटा
➡8 साल से चल रहा था दोनों के बीच अफेयर
➡प्रेमी की शादी दूसरी लड़की से तय होने से थी नाराज
➡पुलिस ने प्रेमी को जिला… pic.twitter.com/OIQydCiPa0
यह घटना थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रेलवे रोड का बताया जा रहा है। प्रेमिका ने प्रेमी को होटल में मिलने के लिए बुलाया था। वहीं पर उसने घटना को अंजाम दिया। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फिलहाल मामले की जाँच की जा रही है। दोनों प्रेमी युगल कुल्हेड़ी गाँव के निवासी बताए जा रहे हैं। इस घटना को सुनकर हर कोई स्तब्ध है।