गूगल के उपाध्यक्ष थोटा चंद्रशेखर ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के तहत संचालित एसवी प्रणदान ट्रस्ट को ₹1 करोड़ दान किए हैं। यह दान राशि TTD उपाध्यक्ष बीआर नायडू को चेक देकर सौंपी गई। गुरुवार (26 जून 2025) को TTD की ओर से जारी अधिकारिक रिलीज में यह जानकारी दी गई।
TTD ने गूगल उपाध्यक्ष के सेवाभाव की प्रशंसा की। बीआर नायडू ने चंद्रशेखर को धन्यवाद करते हुए कि यह दान न केवल श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि समाज के जरूरतमंदरों के प्रति जिम्मेदारी का भी उदाहरण है। TTD अधिकारियों ने कहा कि इस बड़े योगदान से समाज के बाकी लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।
बता दें कि TTD के अंतर्गत एसवी प्रणदान ट्रस्ट एक धर्म के प्रति ट्रस्ट है। यह ट्रस्ट आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को निशुल्क और कम पैसों में मेडिकल जरूरतें पूरी कराते हैं। यह ट्रस्ट तिरुमला स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर से भी जुड़ा है। यह मंदिर दुनियाभर में सबसे अमीर हिंदू मंदिर के रूप में जाना जाता है।