केंद्र सरकार ने नए राज्यपालों की नियुक्तियाँ की हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल विजय कुमार सिंह को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को हिंसाग्रस्त मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है। केरल और बिहार के राज्यपालों की अदला-बदली कर दी गई है। ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने ओडिशा के राज्यपाल से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह नई नियुक्ति हुई है।
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अब बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का राज्यपाल बनाया गया है। रघुवर दास के इस्तीफे के बाद डॉक्टर हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है। कंभमपति मिजोरम के राज्यपाल थे और कुछ ही दिनों में उनका कार्यकाल खत्म होने वाला था।