इजरायल ने एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग को वापस उनके देश डिपोर्ट कर दिया है। उन्हें फ्रांस जाने वाली एक फ्लाइट में वापस स्वीडन भेज दिया गया है। इजरायल के विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी दी है।
इजरायल ने वह तस्वीर भी साझा की है जिसमें ग्रेटा को फ्रांस जाने वाले विमान में बिठाते दिखाया गया है। इजरायल ने मंगलवार (10 जून, 2025) को यह कार्रवाई की है। ग्रेटा थनबर्ग गाजा पट्टी में एक्टिविज्म करने एक नाव में सवार होकर पहुँची थीं। इसके बाद उन्हें 9 जून, 2025 को इजरायली सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार कर लिया था।
थनबर्ग ‘मैडलीन’ नाम के जहाज पर सवार 12 यात्रियों में से एक थीं। इजरायल ने उनका जहाज भी जब्त कर लिया था।