गुजरात के राजकोट में एक अस्पताल में इलाज करवाने आई महिलाओं के वीडियो वायरल हो गए हैं। यह वीडियो अस्पताल के CCTV के हैं। वीडियो राजकोट के पायल मैटरनिटी हॉस्पिटल के हैं। यहाँ तक कि गर्भवती महिलाओं के चेकअप के वीडियो भी वायरल किए गए हैं।
वीडियो में यहाँ इलाज करवाने आई महिलाओं के निजी अंग दर्शाए गए। यह आपत्तिजनक वीडियो यूट्यूब पर ‘मेघा MBBS’ नाम के एक चैनल पर साझा किए गए। कई वीडियो को टेलीग्राम चैनल पर अपलोड किया गया।
मामले में अब गुजरात की क्राइम ब्रांच जाँच कर रही है। क्राइम ब्रांच ने अस्पताल जाकर जाँच भी की है। वहीं अस्पताल ने दावा किया है कि उनके CCTV को हैक किया गया है, जिसके चलते यह वीडियो वायरल हुई हैं।