मेरठ के एक महँगे रेस्टोरेंट में एक ज्योतिषी परिवार को चिकन परोस दिया गया। अनजाने में परिवार के लोगों ने चिकन खा भी लिया। स्वाद अजीब लगने पर जब परिवार ने पूछा तो उन्हें सच्चाई पता चली। इसके बाद हंगामा हो गया। परिवार ने आरोप लगाया कि वेटर सुल्तान ने जानबूझ कर उनका धर्म भ्रष्ट करने को चिकन खिला दिया।
यह घटना मेरठ के रोमियो लेन रेस्टोरेंट में हुई है। यहाँ एक हिन्दू शाकाहारी परिवार ने एक विलायती वेज नाम की डिश आर्डर की थी। यह शाकाहारी थी। हालाँकि, वेटर उन्हें रोस्ट चिकन परोस गया, जिसमें मांस था। परिवार ने इसके बाद सवाल खड़े किए। पिरवार ने आरोप लगाया कि यह उनकी मान्यताओं पर हमला है और जानबूझ कर किया गया है।
रेस्टोरेंट में खाना बनाने वाले शेफ का नाम जैदी है। उसने कहा है कि गलती से दूसरी टेबल का खाना उनके पास पहुँचा। मामले में पुलिस ने भी संज्ञान ले लिया है।