उत्तर प्रदेश के बरेली में एक हिन्दू युवती ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। युवती पर गुलफाम नाम का एक युवक इस्लाम कबूलने का दबाव बना रहा था। हिन्दू युवती मूल रूप से पीलीभीत के बीसलपुर की रहने वाली थी और बरेली में रह कर एम एड पढ़ाई करती थी।
यहीं उसके साथ गुलफाम भी रहता था। गुलफाम खुद को डॉक्टर बताता था। वह एक अस्पताल में वार्ड बॉय का काम करने लगा था। उसने खुद को डॉक्टर बता कर ही कमरा किराए पर लिया था। मकान मालिक से हिन्दू युवती को उसने अपनी पत्नी और खुद को भी हिन्दू बताया था।
इस बीच हिन्दू युवती की शादी परिजनों ने उसकी ही बिरादरी में तय कर दी। इसके बाद गुलफाम ने उसको परेशान करना चालू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि गुलफाम उससे इस्लाम कबूलने को कहता था। इससे परेशान युवती ने फांसी ने लगा ली। पुलिस ने परिजनों की FIR के आधार पर गुलफाम को गिरफ्तार कर लिया है।