Monday, March 24, 2025

52 साल के शब्बीर ने 13 साल की हिंदू बच्ची से किया दुष्कर्म: दुकान में अंदर बुलाकर बाँधे हाथ-पाँव, हत्या की भी कोशिश

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में शनिवार (7 दिसंबर 2024) को मेडिकल स्टोर चलाने वाले 52 वर्षीय शब्बीर अहमद ने 13 साल की हिन्दू बच्ची को बंधक बनाकर रेप किया है। शब्बीर ने पीड़िता को जान से मारने की भी कोशिश की। दुकान का शटर तोड़ कर पीड़िता को बाहर निकाला गया। लोगों ने आरोपित की दुकान को घेर कर हंगामा किया। पुलिस ने शब्बीर को पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला नोनहरा थानाक्षेत्र का है। पीड़िता क्लास 6 में पढ़ती है। घटना वाले दिन वह शब्बीर की दुकान के आगे से गुजर रही थी तभी शब्बीर ने लड़की को अंदर बुलाया और शटर बंद कर लिया। इसके बाद उसने पीड़िता से दुष्कर्म किया और गला दबाकर हत्या की कोशिश की। दुष्कर्म के दौरान शब्बीर ने उसके हाथ-पैर बाँध कर मुँह में कपड़ा ठूंस दिया था।

जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोगों ने दुकान को घेर लिया। मौके पर कई थानों की पुलिस पहुँची। शब्बीर को गिरफ्तार करके पीड़िता को बरामद कर लिया गया है। 3 बच्चों के अब्बा शब्बीर पर ग्रामीणों ने पहले भी लड़कियों से छेड़खानी का आरोप लगाया है। उसे अपने किए पर पछतावा नहीं है। पूछताछ में वह पुलिस को गुमराह करता रहा।