Wednesday, March 12, 2025

राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले VHP नेता कामेश्वर चौपाल का निधन, दिल्ली में ली अंतिम साँस: भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

राम जन्मभूमि में नीँव की पहली ईंट रखने वाले कारसेवक कामेश्वर चौपाल का निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार (7 फरवरी, 2025) को अंतिम सांस ली। 68 वर्षीय कामेश्वर चौपाल का निधन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में हुआ है। कारसेवक चौपाल लम्बे समय से बीमार चल रहे थे।

दलित समाज से आने वाले कामेश्वर चौपाल ने ही 1989 में राम जन्मभूमि पर पहली शिला (ईंट) रखी थी। चौपाल संघ, विश्व हिन्दू परिषद के बड़े नाम में से एक थे और वह VHP के प्रांतीय अध्यक्ष भी रहे थे। वह दो बार बिहार विधान परिषद में विधायक भी रहे थे। वह सांसद भी रह चुके थे।

कामेश्वर चौपाल को राम मंदिर ट्रस्ट में स्थायी सदस्य नियुक्त किया गया था। कामेश्वर चौपाल के निधन पर भाजपा, VHP और संघ से जुड़े लोगों ने दुख जताया है। बिहार भाजपा ने इसे सामाजिक क्षति कहा है।