मेरठ की मुस्कान की तरह मुंबई की हिन्दू महिला ने अपने मुस्लिम प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। महिला का नाम रंजू देवी है जबकि उसके पति का नाम चंद्रशेखर था। चंद्रशेखर की हत्या करने में शाहरुख और मोईनुद्दीन ने रंजू देवी कि मदद की थी।
रंजू देवी ने पुलिस को खुद ही पति के मौत की जानकारी दी थी। उसने बताया था कि रात में उसके पति बाहर निकल कर गए थे वापस सो गए। उसने बताया कि जब वह सुबह उठी तो उसके पति बेड पर बेजान पड़े हुए थे। हालाँकि, पुलिस को मृतक चंद्रशेखर का गला घोंटे जाने के निशान मिले थे।
इसके बाद पुलिस को शक हुआ। जब उसने जाँच चालू की तो रंजू के मोबाइल से शाहरुख का नम्बर मिला। पुलिस ने इसके बाद शाहरुख और मोईनुद्दीन को पकड़ लिया। उन्होंने हत्या करने की बात कबूल ली। उन्होंने बताया कि रंजू जल्द से जल्द चंद्रशेखर से छुटकारा पाना चाहती थी, इसलिए उसकी हत्या की गई।
पुलिस ने रंजू और शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। मोईनुद्दीन समेत एक और आरोपित की तलाश अब भी जारी है।