ओडिशा में विजिलेंस की टीम ने मलकानगिरी के वाटरशेड के डिप्टी डायरेक्टर शांतनु महापात्रा के 7 ठिकानों पर बुधवार (5 फरवरी) को छापेमारी कर करोड़ों की संपत्ति जब्त की। विजिलेंस टीम को छापेमारी में 234 नोटों की गड्डियाँ मिलीं, जो लगभग 1.5 करोड़ रुपए थीं। ये गड्डियाँ 500-500 रुपए के नोटों की थीं। महापात्रा पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है।
जयपोर (कोरापुट स्थित) के सतर्कता विभाग के विशेष न्यायाधीश ने महापात्रा के खिलाफ जारी सर्च वारंट जारी किया था। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने यह कार्रवाई की। टीम शांतनु महापात्रा के घर मिले अन्य दस्तावेजों की जाँच कर रही है। इससे उनके द्वारा निवेश की गई संपत्ति की जानकारी मिलेगी। सर्च टीम उन्हें विभिन्न ठिकानों की लगातार जाँच कर रही है।