हैदराबाद में गर्भवती शबाना को उसके शौहर ने बीच सड़क पर ईंटों से पीटकर अधमरा कर दिया। यह घटना 1 अप्रैल 2025 की है। बशरथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड है, जिसका वीडियो वायरल है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कमजोरी और उल्टी की शिकायत के बाद 29 मार्च को शबाना एक अस्पताल में भर्ती हुई थी। 1 अप्रैल की रात बशरथ अस्पताल आया। शबाना से साथ चलने को कहा। इनकार करने पर उसे घसीटकर अस्पताल के बाहर ले गया।
इसके बाद सड़क पर ही उसने शबाना के सिर और सीने पर 12 से 14 बार ईंटों से वार किए। शबाना को अस्पताल कर्मी ही सड़क से उठाकर ले गए। उसकी हालत गंभीर है।
గచ్చిబౌలిలో హృదయవిదారక ఘటన. గర్భవతిగా ఉన్న భార్యపై భర్త నడిరోడ్డులో సిమెంట్ ఇటుకతో అమానుషంగా దాడి చేశాడు. తీవ్రంగా గాయపడిన ఆమె ప్రస్తుతం ప్రాణాపాయ స్థితిలో ఆసుపత్రిలో చికిత్స పొందుతోంది. ఆలస్యంగా వెలుగులోకి వచ్చిన ఈ ఘటన గచ్చిబౌలి పోలీస్ స్టేషన్ పరిధిలో చోటుచేసుకుంది. #Hyderabad pic.twitter.com/cgjfJCifKQ
— Hashtag U (@HashtaguIn) April 7, 2025
कोलकाता की रहने वाली 22 वर्षीय शबाना जनवरी 2023 में अजमेर शरीफ दरगाह गई थी। उसी दौरान उसकी मुलाकात एक ऑटो में 32 साल के बशरथ से हुई थी। दोनों में प्यार हो गया। अक्टूबर 2024 में बशरथ ने कोलकाता जाकर शबाना से निकाह कर लिया। 2025 में दोनों हैदराबाद आकर रहने लगे। इसके बाद झगड़े बढ़ गए।