त्रिपुरा में एक कम्युनिस्ट पूर्व उपमुख्यमंत्री बैद्यनाथ मजूमदार की मूर्ति जगह भगवान श्रीराम की मूर्ति स्थापित की गई है। यह मूर्ति अगरतला के कैलाशाहर में श्रीरामपुर तिराहे पर लगी थी। बैद्यनाथ मजूमदार की मूर्ति को पर 2012 में लगाया गया था।
2018 में मजूमदार की मूर्ति को कुछ लोगों ने तोड़ दिया था। उन्होंने इस मूर्ति को नदी में बहा दिया था। इसके बाद इस वामपंथी नेता की मूर्ति को दोबारा लगाने की माँग हुई थी। हालाँकि, इसे लगाया नहीं गया था। अब शुक्रवार (11 अप्रैल, 2025) को यहाँ पर श्रीराम की मूर्ति स्थापित कर दी।
कम्युनिस्ट अब भगवान की मूर्ति हटाना चाहते हैं। राज्य के नेता प्रतिपक्ष जितेंद्र चौधरी ने रविवार को सीएम मणिक साहा को पत्र लिख कर कहा है कि श्रीराम की मूर्ति को दूसरी जगह लगाया जाए और कम्युनिस्ट नेता की मूर्ति को वापस इसी तिराहे पर स्थापित किया जाए।