महाराष्ट्र के नवी मुंबई एयरपोर्ट के पास पहाड़ी पर बनाई गई एक दरगाह को जमींदोज कर दिया गया। यह दरगाह अवैध रूप से बनाई गई थी और यहाँ से एयरपोर्ट की उड़ानों को सीधा देखा जा सकता था। दरगाह लगभग 1 एकड़ में फैली हुई थी। महाराष्ट्र के CIDCO और पुलिस ने इसे गिरा दिया।
दरगाह गिराने की यह कार्रवाई गुरुवार (21 अक्टूबर, 2024) को हुई। यह दरगाह ‘हज़रात ख्वाजा पीर करम अली’ के नाम पर बनाई गई थी। हालाँकि, इसके कोई भी कागज इसके मुतवल्ली के पास नहीं थे। मामले में पनवेल कोर्ट ने ध्वस्तीकरण का आदेश दिया था।
The illegal dargah built near the Navi Mumbai International Airport has now been demolished by CIDCO.
— Anshul Saxena (@AskAnshul) November 22, 2024
It had encroached upon a hill in Panvel’s Paragon region and posed a security threat to the airport. pic.twitter.com/cgvkXBRX4Q
इस दरगाह के निर्माणाधीन एयरपोर्ट के ठीक ऊपर बन जाने को लेकर लगातार प्रश्न उठाए गए थे। कुछ लोगों ने इसे सुरक्षा को खतरा भी बताया था। अब इसे हटा दिया गया है।