उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में 4 मजारों पर बुलडोजर चलाया गया है। यह मजारें अवैध तौर पर कब्जा कर बनाई गईं थी। नोटिस दिए जाने के बाद भी इन्हें नहीं हटाया गया था। बहराइच में लक्कड़ शाह चमन शाह, भंवर शाह और शहंशाह बाबा की मजारों पर योगी सरकार का बुलडोजर चला है।
ये सभी मजारें कतर्नियाघाट जंगल क्षेत्र में थीं। वन विभाग ने मजार कमेटी को गुरुवार (5 जून 2025) को नोटिस देकर अवैध निर्माण हटाने को कहा था। कमेटी जमीन से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं दिखा सकी, जिसके बाद रविवार (8 जून 2025) की रात को कार्रवाई की गई।
प्रशासन ने कहा कि मजारें वन भूमि पर बनी थीं और उनके पास कोई वैध कागज नहीं था। इससे पहले प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से मजारों पर लगने वाले मेलों पर भी रोक लगा दी थी, लेकिन धार्मिक गतिविधियों पर रोक नहीं है।