एक नया इतिहास रचते हुए शुक्रवार (30 मई 2025) को NDA से 17 महिला कैडेट्स का पहला बैच पास हुआ। ये पहली बार है जब 300 पुरुषों के साथ 17 महिला कैडेट्स NDA से ग्रेजुएट हुई हैं। अब ये सभी इंडियन आर्मी, नेवी और एयर फोर्स में शामिल होकर देश की सेवा करेंगी।
पिछले 75 सालों से महिलाओं के भारतीय सेना के तीनों अंगों में ऑफिसर के पदों पर भर्ती का कोई प्रावधान नहीं था। फिर यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुँचा जिसके बाद 2022 में पहली बार 17 महिला कैडेट्स का बैच NDA में शामिल हुआ और आज ये सभी ग्रेजुएट हो गईं हैं।
पासिंग आउट परेड पुणे के खड़कवासला स्थित NDA परिसर में आयोजित की गई। इस दौरान रिटायर्ड सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह ने कहा कि इतिहास में पहली बार इस ग्राउंड से लड़कियों का बैच भी पास हो रहा है। उन्होंने कहा कि ये लड़कियों के लिए नई संभावनाओं की शुरुआत है।