ASP सोनाक्षी सिंह ने बताया कि 22 अप्रैल 2025 को बेहोश महिला कूड़े के ढेर पर मिली थी। वहीं उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई थी। बच्ची के मुँह से खून निकला था और गर्दन पर नाखून के निशान थे। परिवार के लोगों ने बच्ची को ले जाकर श्मशान में दफना दिया। अगले दिन माँ को होश आया तो घटना की जानकारी मिली। इसके बाद शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम कराया गया।
दरअसल 21 अप्रैल 2025 को नशे की हालत में हामिद खान महिला की झुग्गी के पास पहुँचा था। वहाँ से हटने को लेकर आरोपित हामिद खान और उसके साथी शिवा और बीरू की महिला से कहासुनी हो गई। सूअर कहने पर हामिद खान भड़क गया और महिला को घसीटते हुए कूड़े के ढेर में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके साथियों ने भी महिला के साथ रेप किया। इतना ही नहीं महिला की पाँच साल की बेटी का भी बलात्कार किया। बेटी चिल्लाई तो गला दबा कर उसकी हत्या कर दी।