Thursday, May 8, 2025

जैसलमेर में भारत ने मार गिराया पाकिस्तानी F-16, पायलट को जिंदा पकड़ा: गिरफ्तार कर हो रही पूछताछ

भारतीय सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी पायलट को जीवित पकड़ लिया है। यह पायलट राजस्थान के जैसलमेर में गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान अभी सामने नहीं आई है। हालाँकि, उसके पकड़े जाने की बात कई सूत्रों से कन्फर्म हो गई है। यह पायलट संभवतः एक F-16 विमान उड़ा रहा था।

भारत ने जम्मू समेत तमाम जगह पर गुरुवार (7 मई, 2025) को रात में हुए कई हमले के बाद कार्रवाई चालू की थी। इस हमले में पाकिस्तान का यह विमान मार गिराया गया था। इसी के कुछ देर बाद यह पायलट गिरफ्तार किया गया है। यह पायलट विमान क्रैश होने से पहले इजेक्ट कर गया था। उसे पोखरन इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

इस विषय में जल्द ही आधिकारिक सूचना सामने आने की उम्मीद है। भारत ने 8 मई, 2025 को हुए पाकिस्तानी हमलों को नाकाम कर दिया है और अब वह पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है।