Tuesday, July 8, 2025

ऐतिहासिक! भारत ने हाइपरसोनिक मिसाल का किया सफल परीक्षण, आवाज की गति से भी तेज होगी उड़ान की रफ्तार

भारत ने 16 नवंबर 2024 को एक लंबी दूरी की हाइपरसॉनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण ओडिशा के तटीय क्षेत्र में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप पर रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा किया गया। इस परीक्षण के बाद देश उन चुनिंदा संस्थानों में शामिल हो गया जिनके पास ये तकनीक है।

बता दें कि हाइपरसॉनिक मिसाइलें आवाज की गति से कम से कम पांच गुना तेज़ उड़ान भरने की क्षमता रखती हैं। इनकी न्यूनतम गति 6174 किमी प्रति घंटा होती है। डीआरडीओ द्वारा विकसित यह मिसाइल यह 1500 किलोमीटर से अधिक दूरी तक विभिन्न प्रकार के पेलोड ले जाने में सक्षम है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इसके सफल लॉन्चिंग पर डीआरडीओ को बधाई दी। साथ ही कहा कि भारत की इस उपलब्धि ने हमारे देश को उन देशों के साथ खड़ा कर दिया है जिनके पास ऐसी महत्वपूर्ण और एडवांस सैन्य टेक्नोलॉजी है।