Saturday, July 19, 2025

सिर्फ भारतीय ही नहीं विदेशी छात्रों को भी ईरान से बचाकर ला रही मोदी सरकार: श्रीलंका ने जताया भारत का आभार, नेपाल ने भी रिक्वेस्ट की

भारत ने ऑपरेशन सिंधू के तहत न सिर्फ भारतीय बल्कि नेपाल और श्रीलंका के नागरिकों को भी सुरक्षित उनके देश पहुँचाया है। इसके लिए श्रीलंका ने भारत का आभार व्यक्त किया है।

श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने शनिवार(21 जून 2025) को एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा “श्रीलंका भारतीय नागरिकों के साथ-साथ ईरान से श्रीलंकाई नागरिकों को निकालने में समय पर सहायता के लिए भारत सरकार के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता है।”

दरअसल ईरान और इजरायल के मध्य बढ़ते तनाव को देखते हुए नेपाल और श्रीलंका की तरफ से भारत से इसके लिए अनुरोध किया गया था। जिसके बाद ईरान में भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा था “नेपाल और श्रीलंका की सरकारों के अनुरोध पर, ईरान में भारतीय दूतावास के निकासी प्रयासों में नेपाल और श्रीलंका के नागरिक भी शामिल होंगे।”