Monday, June 23, 2025

भारत ने मालदीव को दी ₹420 करोड़ की मदद, SBI के जरिए पहुँचेगा पैसा: ‘इंडिया आउट’ कैम्पेन चला चुके मुइज्जू के विदेश मंत्री ने कहा- थैंक्यू

मालदीव को भारत ने 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 420 करोड़ रुपए) के ट्रेजरी बिल को रोलओवर कर सहायता दी है। भारत और पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच मालदीव को मिली इस आर्थिक सहायता से वह भारत के साथ अपनी घनिष्ठता के परचम लहरा रहा है।

मालदीव सरकार के अनुरोध पर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ट्रेजरी बिल के रोलओवर की आर्थिक मदद के लिए एक और साल की अवधि दे रहा है। इसे लेकर भारत की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि 2019 से प्रतिवर्ष मालदीव को SBI ब्याज मुक्त ट्रजरी बिल दे रहा है। यह व्यवस्था आपातकाल वित्तीय सहायता के तौर पर दी जाती है।

मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील ने मदद के लिए भारत के प्रति आभार जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, “यह कदम मालदीव और भारत के बीच मित्रता के घनिष्ठ संबंधों को दर्शाता है।”

गौरतलब है कि भारत ने जिस मुइज्जू सरकार को ये आर्थिक मदद दी है, वही मोहम्मद मुइज्जू सत्ता में आने से पहले भारत विरोधी अभियान चलाते थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद अब जरूरत पड़ने पर उसी भारत सरकार के सामने हाथ फैलाए और भारत ने भी उदारता दिखलाकर मालदीव की मदद की है।