Monday, July 14, 2025

वजीरिस्तान में भारत ने नहीं किया कोई हमला, पाकिस्तानी फौज सिर्फ झूठ बोल रही: विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करके दिया इस्लामी मुल्क को जवाब

भारत ने शनिवार (28 जून 2025) को पाकिस्तान की ओर से लगाए गए आरोप को खारिज कर दिया है। पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाते हुए वजीरिस्तान में हुए हमले के लिए भारत को दोषी ठहराया था।

दरअसल, शनिवार (28 जून) को खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीर अली क्षेत्र के खड्डी गाँव में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन को बम निरोधक इकाई के माइन रेसिस्टेंट एम्बुश प्रोटेक्टेड (MRAP) वाहन से टकरा दिया था। इस हमले में 13 पाकिस्तानी फौजियों की मौत हो गई थी। वहीं 24 अन्य लोग घायल हा गए थे। इसका आरोप पाकिस्तान ने भारत पर लगाया था। जिसे भारत ने खारिज कर दिया है।

भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने बयान जारी करते हुए कहा, “हमने पाकिस्तान फौज का आधिकारिक बयान देखा है जिसमें भारत पर वजीरिस्तान हमले का आरोप लगाया गया है। हम इस आरोप को पूरी तरह से खारिज करते हैं और इसकी घोर निंदा करते हैं। यह आरोप केवल ध्यान भटकाने की कोशिश है।”