Sunday, May 25, 2025

भारत ने जापान को भी छोड़ा पीछा, बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी: 2014 में था 10वें नंबर पर, मोदी सरकार में लगाई 6 स्थानों की छलांग

भारत जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) BVR सुब्रह्मण्यम ने शनिवार (24 मई 2025) को यह जानकारी दी। यह आँकड़ा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के नए डेटा पर आधारित है। 

सुब्रह्मण्यम ने नई दिल्ली में आयोजित 10वीं नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक के बाद एक प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा, “जैसा कि मैं बोल रहा हूँ, भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। हमारी अर्थव्यवस्था 4 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गई है।”

भारत ने इससे पहले ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़ा था। भारत ने 2014 के बाद से 6 देशों को पीछे छोड़ा है। मोदी सरकार आने से पहले भारत 10वें स्थान पर था। अब भारत से बड़ी अर्थव्यवस्थाएँ केवल अमेरिका, चीन और जापान है।

IMF की वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (अप्रैल 2025) रिपोर्ट की माने तो भारत 2025 और 2026 में क्रमश: 6.2% और 6.3% की दर से विकास करेगा। इसके विपरीत वैश्विक अर्थव्यवस्था की विकास दर 2025 में 2.8% और 2026 में 3% रहने की संभावना है।