Wednesday, May 14, 2025

इंडिया टुडे ने छापा पाकिस्तान का गलत नक्शा, भारत के पंजाब-हिमाचल और जम्मू-कश्मीर को भी दिखाया आतंकी मुल्क का हिस्सा: बाद में चुपके से बदली तस्वीर

इंडिया टुडे ने 29 अप्रैल 2025 को एक लेख में पाकिस्तान का गलत नक्शा छापा, जिसमें भारत के जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया। इस आर्टिकल का हेडलाइन था- ‘टेरर प्राइस टैग: हाउ द पहलगाम अटैक कुड हिट पाकिस्तान्स इकोनॉमी’। जिसमें पहलगाम आतंकी हमले के आर्थिक प्रभाव पर जानकारी दी गई थी।

इंडिया टुडे ने छापा पाकिस्तान का गलत नक्शा, भारत के हिस्सों को किया शामिल

हैरानी की बात है कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK), जो भारत का अभिन्न हिस्सा है, उसे भी पाकिस्तान के नक्शे में शामिल कर लिया। इस गलती ने सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचाया, जहाँ लोगों ने इंडिया टुडे की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए। कई यूजर्स ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता से जुड़ा गंभीर मामला बताया। इंडिया टुडे ने अभी तक इस पर कोई सफाई नहीं दी है।