भारतीय जलक्षेत्र में घुसपैठ कर के मछली पकड़ रहे 78 बांग्लादशी मछुआरों को कोस्ट गार्ड ने सोमवार (9 दिसंबर 2024) को गिरफ्तार कर लिया है। इसी कार्रवाई के दौरान 2 ट्रालरों को भी जब्त कर लिया गया है। इन जहाजों के नाम FV लैला- 2 और FV मेघना- 5 है जिन्हे जाँच के लिए पारादीप ले जाया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को भारतीय तट रक्षक बल की टीम रविवार (8 दिसंबर 2024) को अंतराष्ट्रीय जल क्षेत्र IMBL पर गश्त कर रही थी। ये समुद्री सीमा भारत-श्रीलंका को अलग करती है। पकड़े गए सभी घुसपैठियों पर समुद्री क्षेत्र अधिनियम, 1981 के तहत केस दर्ज किया गया है।
In a swift operation, @IndiaCoastGuard apprehended two #Bangladeshi fishing trawlers along with 78 crew for unauthorised fishing in #Indian waters. The vessels have been brought to #Paradip for legal proceedings. #MaritimeSecurity #WeProtect pic.twitter.com/DQDuEANNfZ
— Indian Coast Guard (@IndiaCoastGuard) December 10, 2024
तभी उन्हें भारतीय जल सीमा में घुसे मछली पकड़ने वाले 2 ट्रॉलर दिखे। इन्हे घेर कर जब्त कर लिया गया। ट्रॉलरों से कुल 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें 37 क्रू मेंबर भी शामिल हैं। दोनों जहाज़ों के रजिस्ट्रेशन बांग्लादेश में हुए हैं। जहाजों पर सवार लोगों की जाँच की जा रही है।