Saturday, May 17, 2025

PM मोदी के नेतृत्व में भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ रहेगी जारी: Moody’s ने विकास दर 7.2% रहने का लगाया अनुमान

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने मोदी सरकार के नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था के तेजी से बढ़ने का अनुमान लगाया है। मूडीज ने बताया है कि वर्ष 2024 में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.2% की रफ़्तार से बढ़ती रहेगी। मूडीज ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में तेज वृद्धि दर बनाए रखने की ताकत है।

मूडीज ने कहा है कि आगामी समय में देश के लोगों की खपत भी बढ़ने का अनुमान है। इसके पीछे आगे आने वाला त्योहारी सीजन है, इस समय में लोग अधिक खर्च करेंगे, जिससे अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। मूडीज ने 2025 और 2026 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर क्रमशः 6.6% और 6.5% रहने का अनुमान लगाया है।

मूडीज द्वारा दिया गया अनुमान भारतीय रिजर्व बैंक के अनुमान से मेल खाता है। RBI ने भी 2024-25 में भारत की GDP वृद्धि दर 7.2% रहने की बात कही थी।