Monday, March 24, 2025

डर, अवसाद और बेचैनी के बाद अफगानिस्तान से 3 साल बाद भारत लौट पाईं इकरा जमाल: 2.5 साल की वो बेटी भी साथ, जिसकी डिलीवरी के लिए भारतीयों ने जुटाए थे पैसे

अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता आने के बाद से वहाँ 3 साल से फँसी इकरा जमाल अपनी ढाई साल की बेटी लेकर भारत लौट आई हैं।

इकरा ने साल 2021 में ही अफगानी नागरिक से निकाह किया था। बाद में अफगानिस्तान में तालिबान का शासन आया तो उन्होंने भारत आने का प्रयास किया, लेकिन उस समय ऐसा संभव नहीं हो पाया।

इसी बीच पता चला कि इकरा प्रेगनेंट हैं। एक्टिविस्ट राहुल कपूर की अपील के बाद भारतीय नागरिकों ने ही इकरा की डिलीवरी के लिए पैसे जुटाए और उसके मुश्किल के समय में उसका साथ दिया।

भारत लौटने के बाद इकरा ने कहा, “अफगानिस्तान में मैं बहुत डर, अवसाद और बेचैनी में रही। खासकर जब तालिबान आया उसके शुरुआती महीनों में तो बहुत ज्यादा।”