लंदन में गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय समुदाय ने खालिस्तान समर्थकों को कड़ा जवाब दिया। खालिस्तानी समर्थक भारतीय उच्चायोग के बाहर भारत और तिरंगे के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस पर भारतीय प्रवासी तुरंत एकजुट हो गए और खालिस्तान समर्थकों की नारेबाजी का जवाब दिया।
भारतीय प्रवासियों ने कहा कि उनकी संख्या भले ही कम थी, लेकिन उनका हौसला और जोश खालिस्तानियों से कहीं ज्यादा था। उन्होंने ‘गली-गली में शोर है, खालिस्तानी चोर है’ जैसे नारों से विरोध का सामना किया। पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रण में रखा।
#WATCH | London, UK: Protest by a pro-Khalistan mob outside the Indian High Commission in London was met with counter-protest from the Indian diaspora. pic.twitter.com/emR6UumK0D
— ANI (@ANI) January 26, 2025
इस घटना के साथ ही भारत सरकार ने ब्रिटेन में खालिस्तानी समर्थकों की हिंसक गतिविधियों पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने ब्रिटिश सरकार से इन घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की माँग की है।