Monday, April 21, 2025

10 साल में 105% बढ़ी भारत की GDP, 2025 में हुई $4.3 ट्रिलियन पार: BJP नेता ने साझा किया IMF का डेटा

भारत की जीडीपी में पिछले एक दशक में 105% की वृद्धि हुई है। साल 2015 में भारत की जो जीडीपी 2.1 ट्रिलियन डॉलर की थी, वो जीडीपी 2025 में 4.3 ट्रिलियन डॉलर हो हई है। ये वृद्धि दर कहा जा रहा है अमेरिका और चीन से भी ज्यादा तेज है।

इस संबंध में भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया है। उन्होंने आईएमएफ के हवाले से यह आँकड़ा साझा करते हुए भारत की उपलब्धि पर ध्यान आकर्षित कराया।

उन्होंने लिखा, “भारत ने 2015 से 2025 के बीच अपनी जीडीपी को $2.1 ट्रिलियन से $4.3 ट्रिलियन तक बढ़ाकर एक अद्वितीय मील का पत्थर हासिल किया है – यह एक असाधारण उपलब्धि है जो किसी अन्य प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्था द्वारा नहीं देखी गई… प्रमुख आर्थिक नीतियों, साहसिक संरचनात्मक सुधारों और व्यापार करने में आसानी पर निरंतर ध्यान केंद्रित करने के माध्यम से, मोदी सरकार ने भारत को वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है।”