Wednesday, June 25, 2025

दीवार पर लिखा- I Love You, लाल रंग के गुब्बारों से सजा… आज भी वैसा ही है राजा रघुवंशी और उसकी दुल्हनिया सोनम का बेडरूम, स्विमिंग पूल का आखिरी Video भी आया सामने

इंदौर के राजा रघुवंशी की मेघालय में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने हत्या कराई। लोग इंसाफ की माँग कर रहे हैं। इस बीच राजा के बेडरूम का वीडियो सामने आया है। कमरे में लाल रंग के गुब्बारे और रिबन अभी भी लगे हुए हैं। दीवार पर ‘आई लव यू’ लिखा हुआ है। साथ दिल के आकार का गुब्बारा भी चिपका है।

बता दें कि इस कमरे को राजा और सोनम की शादी के बाद सजाया गया था। शादी को एक महीना बीत चुका है। लेकिन कमरा अब भी वैसा ही है। राजा की शादी से पहले घर को रेनोवेट किया गया था। इसमें राजा ने अपने कमरे के लिए हर इंटीरियर खुद चुना था।

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने बताया कि 20 मई 2025 को शिलॉन्ग जाने से दो दिन पहले घर पर ही था। उसने घर पर बने स्वीमिंग पूल में परिवार वालों के साथ खूब मस्ती की। इसका वीडियो भी सामने आया था। चचेरे भाई सुनील ने ही राजा का यह वीडियो बनाया था।

गौरतलब है कि इंदौर के नवविवाहित जोड़े हनीमून मनाने मेघालय गए थे। 17 दिन तक लापता होने के बाद राजा का शब गहरी खाई में मिला। कुछ दिन बाद पत्नी सोनम को गाजीपुर से पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।