Sunday, June 22, 2025

बीवी ने खोली लव जिहाद की पोल तो अम्मी के साथ फरार हुआ समीर मीर, इंदौर पुलिस कर रही तलाश: देवी-देवताओं की मूर्ति फेंक मुस्लिम बनने का डाल रहा था दबाव

इंदौर के भवंस प्रॉमिनेट कॉलेज का चेयरमैन समीर मीर फरार है। उसके घर पर ताला लटका हुआ है। (MIG) थाने की पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। समीर पर लव जिहाद का आरोप है।

MIG थाना प्रभारी सीबी सिंह ने बताया कि समीर मीर की तलाश में थाने की 6 लोगों की टीम लगी है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने समीर के घर, स्कूल, फार्म हाउस सहित अन्य ठिकानों पर दबिश दी। लेकिन वह कहीं नहीं मिला। घर पर समीर की अम्मी भी नहीं हैं। उसके घर पर ताला लगा है।

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस उसकी तलाश करने के लिए तकनीकी मदद ले रही है। पुलिस के मुखबिरों के जरिए भी खोज में सहायता ली जा रही है। पुलिस को उसके कुछ मस्जिदों में भी जाने की जानकारी मिली है। इसकी जाँच भी पुलिस कर रही है।

गौरतलब है कि समीर की बीवी ने उस पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। समीर ने बीवी को 2020 में घर से निकाल दिया। 2024 तक कई बार पीड़िता से मिलने आया लेकिन हर बार इस्लाम कबूलने का दबाव बनाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने समीर के खिलाफ लव जिहाद का मामला दर्ज कर लिया था।