Wednesday, April 30, 2025

केरल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मुबीना ने भाभी के घर से चुराए गहने, CCTV देख पुलिस ने पकड़ा​

केरल में मुबीना नाम की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को कोल्लम की चिथरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसपर अपनी भाभी के घर से 17 सोने के गहने चोरी करने का आरोप है।

ये आरोप मुबीना की भाभी ने ही उस पर लगाया। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि मुबीना ने उनके घर से उनकी शादी की चेन, एक चूड़ी के अलावा अन्य आभूषण गायब किए। जब पुलिस ने आरोपों की पुष्टि के लिए सीसीटीवी फुटेज जाँची तो आरोप सच निकले।

उसने बताया कि अपनी इच्छाएँ पूरी करने के लिए उसे पैसे चाहिए थे और इसलिए उसने ऐसा किया। मुबीना ने ये भी बताया उसने एक बार अपने दोस्त के यहाँ भी चोरी की थी। पुलिस ने उसे बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।