IPL के पूर्व क्रिकेटर शिवालिक शर्मा पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शनिवार (03 मई 2025) को पुलिस ने गुजरात में वडोदरा के अटलादरा थाना क्षेत्र से क्रिकेटर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जोधपुर कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि क्रिकेटर से उनकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। इसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। शिवालिक उनसे मिलने जोधपुर भी आए थे। जहाँ युवती से शादी का वादा किया। इसके बाद दोनों की सगाई हुई।
इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। बाद में शिवालिक के परिवार ने सगाई तोड़ दी और नया रिश्ता खोजने लगे। तब युवती ने शिवालिक पर रेप का आरोप लगा दिया।
बता दें कि शिवालिक शर्मा IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल थे। हालाँकि उनको एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया। उन्हें ₹20 लाख में टीम ने पिक किया था। वे बड़ौदा के लिए घरेलू क्रिकेट में हार्दिक पांड्या और कुणाल पांड्या के साथ भी खेल चुके हैं।