Saturday, May 17, 2025

14 मौतें, 750 घायल… ईरान के बंदरगाह पर शक्तिशाली धमाका, कई किलोमीटर तक गूँजी आवाज़: भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की कर रहा था पेशकश

ईरान के बंदर अब्बास शहर के शाहिद रजाई पोर्ट में शनिवार (26 अप्रैल 2025) को भीषण धमाका हो गया, जिसमें लगभग 14 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही 750 लोग घायल हो गए। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कई किलोमीटर तक आवाज़ सुनाई दी और इसके चलते इमारतों की खिड़कियाँ भी टूट गईं।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वेयरहाउस से भूरे रंग के घने धुएँ का गुबार निकल रहा है। हालाँकि, ईरान सरकार ने कहा कि बंदरगाह में स्टोर किए गए केमिकल के वजह से विस्फोट हुआ है। ईरान के आंतरिक मंत्री एस्कंदर मोमेनी ने कहा कि 6 लोग लापता हैं। जबकि दमकलकर्मी तेज़ हवाओं और घने धुएँ के बीच आग बुझाने की कोशिश में जुटे हैं।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “घटना के कारणों की जाँच के आदेश दिए हैं।”

बता दें कि पिछले दिनों हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्ते खराब हो गए हैं। इस बीच ईरान ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की पेशकश की थी।