ईरान के बंदर अब्बास स्थित शाहिद राजाई बंदरगाह पर शनिवार (26 अप्रैल 2025) को हुए भीषण विस्फोट में कम-से-कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 500 से ज्यादा लोग घायल हो गए। विस्फोट दोपहर के समय कंटेनर यार्ड में हुआ। ईरान की तरफ से विस्फोट का कारण नहीं बताया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
🚨هشدار! محتوای این ویدئو ممکن است برای شما آزاردهنده باشد.
— RadioFarda|راديو فردا (@RadioFarda_) April 26, 2025
تصاویر منتشر شده در شبکههای اجتماعی لحظۀ انفجار در بندر «شهید رجایی» را نشان میدهد.
در پی وقوع این انفجار شدید، منابع محلی از شنیده شدن صدای مهیب در اسکله شهید رجایی خبر دادند.
به گفته شاهدان، شدت این انفجار به حدی… pic.twitter.com/KiqnhYQot1
इस घटना के कारण कई किलोमीटर तक इमारतों की खिड़कियाँ टूट गईं और काले धुएँ का गुबार आसमान में छा गया। विस्फोट की वजह केमिकल माना जा रहा है। यह विस्फोट ऐसे समय हुआ है, जब ईरान और अमेरिका के बीच ओमान में परमाणु समझौते को लेकर तीसरे दौर की बातचीत चल रही है। बता दें कि शाहिद राजाई बंदरगाह ईरान का सबसे बड़ा वाणिज्यिक बंदरगाह है।
इस बंदरगाह के जरिए सालाना लगभग 80 मिलियन टन माल का संचालन होता है। यह बंदरगाह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ के पास स्थित है और ईरान के समुद्री व्यापार का प्रमुख केंद्र है। इस धमाके के कारण न सिर्फ बंदरगाह की गतिविधिया प्रभावित हुई है, बल्कि क्षेत्रीय व्यापार और सप्लाई चेन पर भी आसार पड़ा है।