Wednesday, June 18, 2025

‘फ्री फिलीस्तीन’ के लगाए नारे, 2 इजरायली को अमेरिका में गोली मार यहूदी म्यूजियम में घुस गया इलियास: दोनों मृतक दूतावास कर्मचारी, होने वाली थी सगाई

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में कैपिटल यहूदी संग्रहालय (जुइश म्यूजियम) के पास बुधवार (21 मई 2025) की रात इजरायली दूतावास में काम करने वाले एक पुरुष और एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में इलियास रोड्रिगेज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने के बाद उसने ‘फ्री फिलिस्तीन’ के नारे भी लगाए

30 साल का एलियास रोड्रिगेज शिकागो में रहता है। बुधवार को कैपिटल यहूदी संग्रहालय में एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे चार लोगों के समूह पर उसने गोली चलाई। इसमें जिससे एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने बताया कि हमलावर संग्रहालय के बाहर घूम रहा था। दोनों की हत्या करने के बाद, वह म्यूजियम के अंदर चला गया। यहाँ पर सुरक्षा टीम ने उसे रोक लिया।

अमेरिका में इजराइली राजदूत येचिएल लाइटर ने बताया कि मारे गए दोनों व्यक्ति प्रेमी युगल थे। इनकी कुछ ही दिनों में सगाई होने वाली थी।