मेरठ और मुंबई के बाद अब राजस्थान में भी एक ऐसा मामला आया है जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। जयपुर के मुहाना में 42 वर्षीय गोपाली देवी ने 30 वर्षीय ब्वायफ्रेंड दीनदयाल के साथ मिलकर पति धन्नालाल का गला घोंट कर मार डाला। फिर शव को प्लास्टिक की बोरी में बाँध कर दोनों बाइक से भैरू जी के जंगल ले गए। वहां शव को जला दिया।
मृतक धन्नालाल सैनी सब्जी बेचता था। उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। गोपाली का 5 वर्षों से दीनदयाल के साथ अवैध संबंध था। पति से गोपाली ने बताया था कि वह फ्रैक्ट्री में काम करती है जबकि वह दीनदयाल के कपड़े की दुकान जाती थी। 15 मार्च 2025 को धन्नालाल दुकान पहुंच गया। यहां पर उसने दोनों को साथ में देख लिया।
इसके बाद गोपाली और दीनदयाल ने धन्नालाल की हत्या की साजिश रची। दोनों धन्नालाल को दुकीन की ऊपरी मंजिल में ले गए। फिर लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे धन्नालाल बेहोश हो गया। इसके बाद दोनों ने मिलकर रस्सी से गला दबा कर उसकी हत्या कर दी।
फिर शव को प्लास्टिक की बोरी में बांध कर दोनों बाइक से भैरू जी के जंगल ले गए। यहां पर पहचान छुपाने के लिए धन्नालाल के शव को जला दिया। गोपाली और दीनदयाल शहर छोड़ कर भागने की फिराक में थे। इससे पहले ही धन्नालाल की अधजला शव पुलिस को मिल गया और दोनों पुलिस की गिरफ्त में आ गए।