Wednesday, April 2, 2025

जम्मू कश्मीर में महिला अध्यक्ष तो बढ़ गई वक़्फ़ बोर्ड की आय: सदन में किरेन रिजिजू ने बताया – ये सारी संपत्तियाँ देश की

लोकसभा में वक़्फ़ बिल पर चर्चा के दौरान केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि पिछले दिनों वो जम्मू कश्मीर गए थे और वहाँ एक महिला वक़्फ़ बोर्ड की अध्यक्ष बनी थीं। उन्होंने बताया कि उनके अध्यक्ष बनने के बाद से रेवेन्यू 40 करोड़ रुपए बढ़ गया। श्रीनगर में हजरतबल श्राइन के सौंदर्यीकरण का कार्य भी चल रहा है।

उन्होंने बताया कि JPC द्वारा दिए गए कई सुझावों को इसमें शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इस वक़्फ़ बिल का भी शॉर्ट नेम ‘उम्मीद’ है। ये ‘उम्मीद एक्ट’ नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि ग़रीब मुस्लिमों के भीतर इस बिल को लेकर जबरदस्त समर्थन है। तकनीक का उपयोग करते हुए सेंट्रलाइज्ड व्यवस्था बनाई जाएगी, डिजिटल पोर्टल होगा और ट्रैकिंग वगैरह की व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि ऑडिट पर भी जोर है, जिसे राज्य सरकार पर छोड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि बोर्ड्स का गठन भी राज्य सरकारें ही करती हैं। उन्होंने इस आरोप को नकारा कि केंद्र सरकार के पास अधिक शक्तियाँ आ जाएँगी। उन्होंने कहा कि ये संपत्तियाँ देश की हैं और इसे चलाने के लिए सुझाव आमंत्रित हैं। उन्होंने कहा कि तमाम दरगाहों के इमामों से भी सुझाव आए हैं।