Sunday, June 22, 2025

AAP कार्यकर्ता अकरम ने हिंदू महिला और उसकी 7 साल की बेटी से किया रेप, कई बार करवाया गर्भपात: इस्लाम कबूलने का भी बना रहा था दबाव

गुजरात के जामनगर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मुहम्मद अकरम पर एक हिंदू महिला और उसकी सात साल की बेटी के साथ बलात्कार और शोषण का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज की, जिसमें बताया कि 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान अकरम ने उसकी मुश्किल वक्त में मदद का वादा किया और शादी का झाँसा देकर तीन साल तक उसका यौन शोषण किया।

रिपोर्ट के मुताबिक, अकरम ने झूठ बोला कि वह अविवाहित है और चार बार पीड़िता का गर्भपात करवाया। पीड़िता ने अकरम के वादे पर भरोसा कर अपने पति से तलाक ले लिया और उसके साथ रहने लगी। बाद में अकरम की बीवी और अम्मी ने पीड़िता को इस्लाम कबूल करने और दरगाह जाने के लिए दबाव डाला।

पीड़िता ने अकरम के परिवार पर काला जादू करने का भी आरोप लगाया। जामनगर सिटी ए डिवीजन पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।