पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में जनता दल (यूनाइटेड) यानी JDU ने भाजपा की सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। राज्य में जदयू के एकमात्र विधायक मोहम्मद अब्दुल नासिर अब विपक्ष में बैठेंगे। बता दें कि जेडीयू भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन का एक महत्वपूर्ण अंग है। अब बिहार के मुख्यमंत्री एवं जदयू के नीतीश कुमार ने मणिपुर के जदयू अध्यक्ष बीरेन सिंह को पद से हटा दिया है।

दरअसल, मणिपुर जेडीयू प्रमुख बीरेन सिंह ने ही अपने लेटरहेड पर पत्र लिखकर राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को मोहम्मद अब्दुल नासिर के समर्थन वापस की जानकारी दी थी। उन पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाकर नीतीश कुमार ने उन्हें पद से हटा दिया है। बता दें कि साल 2022 विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने राज्य में 6 सीटें जीतीं, लेकिन पाँच बाद 5 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।
हालाँकि, जदयू विधायक के समर्थन वापसे लेने से मणिपुर सरकार की सेहत पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है। बता दें क ि मणिपुर विधानसभा में कुल 60 सीटें हैं। इनमें भाजपा के 37 विधायक हैं। इसके अलावा, भाजपा सरकार को नगा पीपुल्स फ्रंट (NPF) के पाँच विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन हासिल है।