संभल में एक मुस्लिम युवक जीशान ने साथ काम करने वाली हिन्दू युवती निकिता पर निकाह का दबाव बनाया। जब वह नहीं मानी तो उसको छत से नीचे धक्का दे दिया, इलाज के दौरान निकिता की मौत हो गई। जीशान और निकिता एक ही अस्पताल में काम करते थे।
यहाँ जीशान निकिता से भी बातचीत करता था। निकिता मुस्लिम से निकाह के विरुद्ध थी। जब वह नहीं मानी तो 11 मार्च, 2025 को उसने निकिता को अस्पताल की छत पर से धक्का दे दिया। इस दौरान उसने अस्पताल के CCTV बंद कर दिए थे। इस काम में उसका साथ कम्पाउण्डर रियाज ने दिया।
निकिता इस घटना के बाद गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज किया गया लेकिन वह बचाई नहीं जा सकी। इसके बाद परिजनों ने इस मामले में FIR दर्ज करवाई। परिजनों ने आरोप लगाया कि निकिता की हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। इस मामले में संभल के हिन्दू संगठनों ने भी प्रदर्शन किया और जीशान को फाँसी देने की माँग की।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जीशान और रियाज को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज करके जेल भेज दिया गया है।