झारखंड के सिमडेगा जिले की समसेरा स्थित चर्च में लूटपाट की घटना सामने आई है। यहाँ हथियारबंद बदमाशों ने बंदूक की नोक पर 8 लाख रुपए की डकैती की। चर्च के पादरी इंग्नेशियुस टोप्पो और अन्य पादरी को भी लाठी-डंडो से बेरहमी से पीटा। सभी से ‘अल्लाह हूअकबर’ बोलने का भी दबाव डाला।
पादरी इंग्नेशियुस और अन्य घायल लोगों का इलाज बोलपा अस्पताल में चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डकैतों ने करीब एक घंटे तक लूटपाट को अंजाम दिया। पादरी के घर में घुसकर भी चोरी कर जानलेवा हमला किया। पादरी ने बताया कि यह तीसरी बार चर्च में लूट की घटना हुई है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रोष जताया। ठेठईटांगर के पास बोलबा मोड़ पर सड़क को जाम कर दिया। गुस्साए लोगों ने हमले के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की माँग की।
पुलिस ने मामले में जाँच शुरू कर दी है। शुरुआती जाँच मे 05 लाख रुपए की लूट की पुष्टि की गई है। आरोपितों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।