Saturday, March 22, 2025

J&K में 3 और सरकारी कर्मचारियों का निकला आतंकी कनेक्शन, LG ने किया सेवा से बर्खास्त: अब तक 79 पर हुई कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीन सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त करने का आदेश दिया। इन तीनों सरकारी कर्मचारियों पर राष्ट्र-विरोधी गतिविधि में शामिल होने का आरोप है। इनकी पहचान पुलिस कॉन्स्टेबल फिरदौस अहमद भट्ट, शिक्षक मोहम्मद अशरफ भट्ट और वन विभाग में कार्यरत निसार अहमद खान के तौर पर हुई है।

बता दें कि यह निर्णय भारत के संविधान के अनुच्छेद 311 (2) (सी) के तहत लिया गया, जो राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में सरकारी कर्मचारियों को बिना जाँच के बर्खास्त करने की अनुमति देता है। उपराज्यपाल सिन्हा ने कहा कि यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और उसके समर्थकों पर शिकंजा कसने के लिए आवश्यक है।

जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अब तक राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के कारण 79 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया है।