अमेरिका के राष्ट्रपति जो बायडेन ने अपने बेटे हंटर बायडेन को ‘प्रेशिडेंशियल पार्डन’ दे दिया है। यह पार्डन (माफी) उन्हें 2014 से 2024 के बीच किए गए अपराधों के लिए दी गई है। हंटर बायडेन ने इस बीच जितने भी अपराध किए होंगे, उनमें अब उन को सजा नहीं होगी।
हंटर बायडेन इसी वर्ष 14 लाख डॉलर (₹11.8 करोड़) की टैक्स चोरी के दोषी पाए गए थे। यह पैसा उन्होंने वेश्याओं, ड्रग्स और गाड़ियों पर खर्च किया था। उन पर बन्दूक खरीदने में भी पहचान छिपाने का आरोप है। उन्होंने सितम्बर, 2024 में अपने यह अपराध मान भी लिए थे।
हंटर बायडेन को माफी देने का फैसला उनके पिता ने व्हाइट हाउस छोड़ने से मात्र 1 माह पहले लिया है। उन्होंने पहले अपने बेटे को पार्डन ना देने की बात कही थी। अमेरिका के नए राष्ट्रपति चुने गए डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे न्याय के साथ खिलवाड़ बताया है।