Saturday, April 19, 2025

जस्टिस बीआर गवई होंगे देश के अगले CJI, 6 माह का होगा कार्यकाल: पिता थे सांसद-राज्यपाल, 13 मई को रिटायर होंगे जस्टिस संजीव खन्ना

जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई 14 मई 2025 को भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। वर्तमान सीजेआई जस्टिस संजीव खन्ना 13 मई 2025 को रिटायर हो रहे हैं। परंपरा के अनुसार, जस्टिस खन्ना ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस गवई का नाम कानून मंत्रालय को सुझाया। मंत्रालय ने हाल ही में उनसे अनुशंसा माँगी थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जस्टिस गवई का कार्यकाल करीब छह महीने का होगा, क्योंकि वे 23 नवंबर 2025 को रिटायर होंगे। वे जस्टिस केजी बालकृष्णन के बाद भारत के दूसरे दलित मुख्य न्यायाधीश होंगे।

जस्टिस बीआर गवई को 2019 में सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किया गया था। इससे पहले वे बॉम्बे हाई कोर्ट में जज थे।

जस्टिस गवई का जन्म 24 नवंबर 1960 को महाराष्ट्र के अमरावती में हुआ। वे एक बौद्ध-अंबेडकरवादी परिवार से हैं। उनके पिता आर.एस. गवई सांसद और दो राज्यों के राज्यपाल रहे।