फिल्म ‘इमरजेंसी‘ 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके प्रमोशन के लिए कंगना ने हाल ही में मध्य प्रदेश के दतिया स्थित मां पीतांबरा देवी मंदिर का दौरा किया। वहां उन्होंने देवी की पूजा अर्चना की और महाभारत कालीन वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया।
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर मंदिर में किए गए दर्शन और पूजा की तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उन्हें पीले साड़ी पहने हुए देखा जा सकता है। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा कि यह एक दिव्य स्थान है, जहाँ महाभारत के युग में अश्वत्थामा द्वारा एक अलौकिक शिवलिंग स्थापित किया गया था।
बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर 14 अगस्त को जारी किया गया था, जिसके बाद से ही इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद के चलते ही फिल्म की रिलीज डेट 6 सितंबर 2024 से आगे बढ़ा दी गई थी।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने पहले फिल्म को मंजूरी दी थी, लेकिन बाद में इसे रोक दिया गया और कुछ कट्स लगाने का आदेश दिया गया ताकि किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाएँ आहत न हों। इसके चलते फिल्म की रिलीज टल गई थी।