Thursday, July 10, 2025

‘कांटा लगा’ से मशहूर हुई अभिनेत्री शेफाली जरीवाला को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल पहुँचने से पहले ही हुई मौत: 42 वर्ष की थी एक्ट्रेस, BB13 का थीं हिस्सा

बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की 42 साल की उम्र में शुक्रवार (27 जून 2025) की रात को मौत हो गई है। उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी परिवार के अन्य लोगों के साथ उन्हें मुंबई के अस्पताल लेकर गए लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार की देर रात में कार्डियक अरेस्ट होने पर पराग तीन अन्य लोगों के साथ शेफाली को बेलव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में लेकर पहुँचे लेकिन वहाँ पहुँचने से पहले ही शेफाली की मौत हो गई।

मनोरंजन की दुनिया में शेफाली जरीवाला ने 2002 में ‘कांटा लगा’ गाने से प्रसिद्धि पाई थी। उनके फैंस उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ नाम से ही बुलाते थे इसके अलावा उन्होंने टीवी के रियलिटी शो ‘नच बलिए’ और ‘बिग बॉस 13’ में भी हिस्सा लिया था। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती थीं।

रिपोर्ट्स के अनुसार उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस की एक टीम उनके घर पर भी जाँच के लिए पहुँची है। शेफाली के परिजनों का कहना है कि उनके उन्हें दिल से जुड़ी कुछ परेशानी थी। उनकी मौत के बाद बॉलीवुड के छोटे से बड़े अभिनेता शोक व्यक्त कर रहे हैं।