Tuesday, June 24, 2025

OYO रूम में 8 साल छोटे बॉयफ्रेंड ने हरिनी को मार डाला, चाकू से 17 बार गोदा: सॉफ्टवेयर इंजीनियर से अलग होना चाहती थी 2 बच्चों की माँ

कर्नाटक के बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजानियर यशस ने 33 वर्षीय गर्लफ्रेंड हरिनी की बेरहमी से हत्या कर दी। यशस ने आधी रात को हरिनी पर चाकू से 17 बार वार किया। दो दिन बाद हरिनी की लाश होटल के कमरे से बरामद की गई।

मामला 06 और 07 जून 2025 की आधी रात को पूर्णा प्रजना लेआउट स्थित OYO होटल का है। 25 साल का यशस गर्लफ्रेंड हरिनी के साथ होटल में ठहरा था। यहाँ दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद यशस ने हरिनी की हत्या कर दी। उसके बाद फरार हो गया। दो दिन बाद रविवार (08 जून 2025) को होटल के कमरे में लाश मिली।

DCP साउथ लोकेश जगलासर ने बताया कि आरोपित यशस और महिला हरिनी एक दूसरे को एक साल से जानते थे। हरिनी शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं। इसीलिए वह यशस से पिछले दो महीने से अलग होना चाहती थी। इसी बात पर यशस ने उसका कत्ल कर दिया। आरोपित की तलाश की जा रही है।