Saturday, July 12, 2025

सेक्स सिखाने के बहाने अम्मी करती है यौन उत्पीड़न, कहती है- शौहर खुश रहेगा: 15 साल की बच्ची की शिकायत के बाद POCSO में केस, 9वीं की छात्रा है कर्नाटक की पीड़िता

कर्नाटक के बेंगलुरु में 15 साल की लड़की ने अपनी अम्मी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने कहा कि अम्मी सेक्स करना सिखाती हैं और कहती है कि यह भविष्य में शौहर को खुश करने में काम आएगा। हालाँकि, लड़की की अम्मी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।

दरअसल, कक्षा 9वीं की लड़की अपनी 45 वर्षीय अम्मी और बड़ी बहन के साथ रहती है। वहीं, लड़की के अम्मी और अब्बू का विवाद रहता है, जिसके चलते बाप अलग रहता है। लड़की ने दावा किया कि पिछले एक साल से उसकी अम्मी उसे सेक्स सिखाने के बहाने यौन उत्पीड़न कर रही हैं।

पुलिस ने बताया कि मामला तब सामने आया जब लड़की ने स्कूल में अपनी काउंसलर से अपनी पीड़ा साझा की। इसके बाद काउंसलर ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, इसके बाद पीड़िता की अम्मी से पूछताछ की गई। हालाँकि, अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।